{"_id":"61b4e47139e71b1f7860f6b5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6084964105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने क्लिक किया रिमोट और उठ गया गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने क्लिक किया रिमोट और उठ गया गेट
विज्ञापन
11 बीएचआर 14 - बहराइच के गोपिया बैराज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद छोड़ा गया प?
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट (बहराइच)। गोपिया बैराज पर लगे एलईडी स्क्रीन पर अधिकारी टकटकी लगाए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा रिमोट दबाने का इंतजार कर रहे थे। शुभारंभ के इंतजार में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक-एक पल किसानों के लिए जैसे घंटों की तरह बीत रहा था। इसी बीच अलर्ट होता है और पीएम रिमोट उठाते हैं। अपराह्न 1.44 बजे रिमोट क्लिक होते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी बैराज का गेट उठा देते हैं और 5250 क्यूसेक पानी नहर में छोड़कर औपचारिक शुभारंभ करते हैं। किसी विशालकाय झरने की तरह पानी छूटने का दृश्य देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। हर कोई इस पल को कैमरे में कैद करने की जुगत में दिखा।
सरयू नहर परियोजना के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी बलरामपुर में शामिल हुए, लेकिन इस परियोजना से जुड़ा पहला गेट गोपिया बैराज ही था। सबसे पहले इसी गेट को उठाकर परियोजना का श्रीगणेश होना था। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। इसी स्क्रीन पर सैकड़ों ग्रामीण और किसान उद्घाटन कार्यक्रम देख रहे थे। क्षेत्र के तमाम बच्चे भी गेट खुलने के इंतजार में बैराज के पास ही खड़े इंतजार कर रहे थे। आगंतुकों के लिए जलपान आदि का भी इंतजाम कराया गया था।
इसी बीच स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचते दिखते हैं और यहां ग्रामीणों और किसानों का इंतजार खत्म होता है। कार्यक्रम की औपचारिकता खत्म होने के बाद जब पीएम अपराह्न 1.44 पर रिमोट दबाते हैं तो गोपिया बैराज को खोल दिया जाता है। इस दौरान 5350 क्यूसेक पानी नहर के लिए औपचारिक रूप से जारी कर दिया जाता है। ग्रामीणों और किसानों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर बाद प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र भी पहुंचे। उनके साथ प्रमुख अभियंता सरयू नहर परियोजना मुश्ताक अहमद और मुख्य अभियंता, नियोजन डीके मिश्रा भी मौजूद थे। उन्होंने बैराज का बारीकी से निरीक्षण किया।