फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भीड़ के बहाने ताकत का अहसास कराएंगे जनप्रतिनिधि

Sat, 11 Dec 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बलरामपुर में प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए जिले से 50 हजार लोग शनिवार को रवाना होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र से जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए मशक्कत करते दिखे। भीड़ के बहाने ये सभी अपनी ताकत और लोकप्रियता का अहसास कराएंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे टिकट मिलने व कटने से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर में सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण समारोह में शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में अधिक भीड़ दिखे इसके लिए जिले से भी लोग शनिवार सुबह रवाना हो जाएंगे। इसके लिए भाजपा ने जाने वालों की सूची भी तैयार कर ली है। भाजपा ने बलरामपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से 50 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिले के सभी प्रतिनिधि अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए ताकत झोंकते नजर आए। चर्चा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक भीड़ ले जाकर जनप्रतिनिधि अपनी ताकत व लोकप्रियता का अहसास कराएंगे। इसे आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट कटने व मिलने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कई जनप्रतिनिधियों के शुभचिंतक यह भी टोह लेते रहे कि दूसरी विधानसभा से कितनी भीड़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर जिले में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से 500 बसें, पांच हजार छोटी गाड़ियां व चार हजार बाइकों से लोग जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक, 50 हजार से अधिक लोग वहां पहुंचेंगे। ऐसे भी कई हजार लोग है जो अपने निजी वाहनों से व साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री का भाषण सुनेंगे।
श्यामकरन टेकड़ीवाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed