फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कल से शुरू हो जाएगा खाद्यान्न का वितरण

Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शासन की ओर से 12 दिसंबर से खाद्यान्न वितरण कराने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया है। अब 12 से 20 दिसंबर तक जनप्रतिनिधियों व नोडल अधिकारियों की देखरेख में प्रथम चरण का खाद्यान्न वितरण कराया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद पूर्ति महकमे ने सभी कोटेदारों को निर्देश जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद जिले के पूर्ति महकमे ने 1315 कोटेदारों को निर्देश जारी करते हुए 12 दिसंबर से प्रथम चरण के खाद्यान्न वितरण के लिए कहा है। शासन ने खाद्यान्न वितरण जनप्रतिनिधियों, सभासदों, जिला पंचायत सदस्यों व नोडल अधिकारियों की देखरेख में कराने के लिए कहा है। जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या एक लाख 27 हजार 31 और पात्र गृहस्थी की संख्या पांच लाख 74 हजार 51 है।
विज्ञापन

शासन की ओर से अंत्योदय उपभोक्ताओं को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल और पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मौजूदा व्यवस्था के तहत अब दो चरणों में अंत्योदय उपभोक्ताओं को 70 किलो व पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को 10 किलो प्रति यूनिट खाद्यान का वितरण मार्च माह तक कराया जाएगा। खाद्यान्न के साथ इस बार एक किलो साबुत चना, एक किलो रिफाइंड तेल व एक पैकेट नमक प्रत्येक कार्ड धारक को निशुल्क दिया जाएगा। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम चरण के लिए खाद्यान्न उठान जिले के कोटेदारों की ओर से कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि शासन के निर्देशों के तहत 12 दिसंबर से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ कराएं।
- अनंत प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed