{"_id":"619693f763e6c808381cb77b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko605057544","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अफजल की भूमिका की जांच कराएंगे : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अफजल की भूमिका की जांच कराएंगे : सीएमओ
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा में विगत दिनों हुई हर्ष फायरिंग में युवक के घायल होने के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अफजल की भूमिका की जांच कराएंगे। आरोप है कि डॉ. अफजल ने आरोपी को बचाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट में छेड़खानी की थी। हालांकि, जिला मुख्यालय स्थित एक पैथालॉजी में हुई जांच के दौरान पीड़ित की जांच रिपोर्ट में बुलेट इंजरी पाई गई थी।
गौरतलब हो कि 12 नवंबर नानपारा स्थित मलंगपुरवा ग्राम प्रधान पीर गुलाम के बेटे फैजल का विवाह था। इस दौरान की गई हर्ष फायरिंग में सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक जिब्राइल को गोली लग गई थी, जिससे वह घायल हो गया था। इस दौरान पीर गुलाम उसे सीएचसी ले गया। आरोप है कि पीर गुलाम और डॉक्टर अफजल की सांठ-गांठ से डॉक्टर ने रिपोर्ट में छेड़छाड़ की। बाद में जब पीड़ित को रेफर किया गया तो एक पैथालॉजी की रिपोर्ट में युवक को गोली लगने से घायल बताया गया।
पीड़ित युवक जिब्राइल का इलाज जिला अस्पताल में न करवाकर दूसरे निजी अस्पताल में करवाया गया था। हालांकि पुलिस ने पीड़ित की खोजबीन करके उसे बरामद किया और प्रधान सहित तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। इस प्रकरण पर मुख्य चिकित्साधिकारी एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।