फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दाल की 43 बोरियां सीज, दो नमूने जांच को भेजे

Sat, 30 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नगर क्षेत्र मेें मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम की ओर से दरगाह थाना क्षेत्र स्थित एक दाल मिल मेें बिक रही संदिग्ध अरहर की 43 बोरी सील करते हुए दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

दीपावली की आहट होने के साथ ही जिले मेें खाद्य पदार्थों मेें मिलावटखोरी करने वाले भी सक्रिय होने लगे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए देवीपाटन मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल ने अभिहीत अधिकारी विनोद शर्मा को जिले मेें खाद्य सुरक्षाधिकारी की टीम को सक्रिय कर छापा मारने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार, खाद्य सुरक्षाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह व डॉ. रामतेज की अगुवाई मेें टीम ने शहर के दरगाह थाना क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों व दुकानों की सघन चेकिंग की।
विज्ञापन

टीम ने दरगाह रोड स्थित वाहिद दाल मिल में अरहर की दाल की 43 बोरी सील करते हुए नमूने लिए। इसके बाद टीम ने आलोक बथवाल की फर्म श्यामा ट्रेनिंग कंपनी का निरीक्षण किया। टीम ने यहां से दो नमूने लिए। विभाग के अभिहीत अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि दो नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed