फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

टीका लगवाने के बाद कराना पड़ा दो बार ऑपरेशन

Fri, 29 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खुटेहना (बहराइच)। खुटेहना स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाने वाला एक ग्रामीण नर्स की लापरवाही का अंजाम भुगत रहा है। टीका लगवाने के बाद हफ्ते भर तो सूजन झेल्री फिर उसे जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि जब ऑपरेशन भी सफल नहीं हुआ तो उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। अभी उसकी हालत में आंशिक सुधार है।
विज्ञापन

मामला खुटेहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। ग्राम थवई निपुनिया पयागपुर का रहने वाले शेषराज पुत्र रामसमुझ ने 15 जुलाई 2021 को टीका लगवाया था। पीड़ित का कहना है कि सुधा नाम की नर्स ने लापरवाही पूर्वक टीका लगाया। आलम यह हुआ उसका हाथ सूज गया। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में डॉ. अमित श्रीवास्तव को दिखाया। उन्होंने आठ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन किया, लेकिन हाथ ठीक नहीं हो सका। हालत इस कदर खराब हुई कि शेषराज को प्राइवेट डॉक्टर को दिखाना पड़ रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह पेशे से दर्जी है। प्राइवेट अस्पताल में भी ऑपरेशन के लिए ही कहा गया है। कहां से पैसा आएगा, समझ में नहीं आ रहा है। शेषराज ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है और नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक वायल से 10 लोगों को टीका लगता है। अगर किसी एक व्यक्ति को समस्या हुई तो बाकी नौ को क्यों नहीं हुई। शेषराज को कुछ अलग दिक्कत होगी। उन्होंने दोबारा बताया भी नहीं अन्यथा उसी समय कुछ प्रयत्न किया जाता। पूरे देश में कहीं भी इस तरह की सूचना नहीं आई। -डॉ राजीव सिंह, अधीक्षक, पीएचसी, खुटेहना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed