फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया दो नगर पंचायत भवनों का शिलान्यास

Wed, 27 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर, कैसरगंज (बहराइच)। जिले में नवसृजित दो नगर पंचायतों का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया। पयागपुर में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी के साथ जिलाधिकारी मौजूद रहे। कैसरगंज में एसडीएम ने कार्यक्रम कराया। गौरतलब है कि प्रदेश में 83 नवसृजित नगर निकायों में सात के कार्यालयों का शिलान्यास पूर्व में किया जा चुका है। शेष 76 नगर निकायों के कार्यालयों का बुधवार को शिलान्यास हुआ। बहराइच में कैसरगंज और पयागपुर नगर पंचायतों के कार्यालय भवनों का शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन

पयागपुर एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि भूपगंज के कल्लू पुरवा में एक करोड़ 47 लाख की लागत से कार्यालय का निर्माण होगा। बता दें कि 19 दिसंबर, 2019 को पयागपुर में नगर पंचायत बनाने की घोषणा की कई थी। उसी दौरान सहकारी क्रय-विक्रय समिति कार्यालय में नगर पंचायत का अस्थायी कार्यालय बनाया गया था। अब नया कार्यालय बनेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डूडा के परियोजना अधिकारी संजय सिंह, तहसीलदार मुकेश शर्मा, नायब तहसीलदार विनीत सिंह, निशंक त्रिपाठी, उमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं, अपर जिलाधिकारी मनोज ने बताया कि कैसरगंज में भी एक करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से कार्यालय बनेगा। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed