फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सबके दरबारों में दस्तक पर नहीं बनी सड़क

Tue, 26 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। नानपारा तहसील क्षेत्र के दो मुख्य मार्ग पूर्ण रूप से खस्ताहाल हैं। आलम यह है कि क्षेत्रवासियों के भारी विरोध के बाद जिलाधिकारी को संज्ञान लेना पड़ा, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सांसद अक्षयवर लाल गोंड और विधायक माधुरी वर्मा से भी क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों ने शिकायतें कीं, लेकिन मार्ग की हालत जस की तस है। क्षेत्र का मुख्य बाजार होने के कारण लोग लगातार परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। इस मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक व आईसीआईसीआई बैंक स्थित है। बालिका विद्यालय एवं कई औद्योगिक प्रतिष्ठान इसी मार्ग पर हैं। मार्ग पर ही श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणीसती का मंदिर व श्रीराम-जानकी मंदिर है। कालीकुंडा मंदिर जाने का रास्ता भी यही है। लोग रेलवे जंक्शन भी इसी रास्ते से जाते हैं। कई मस्जिद और कब्रिस्तान भी इसी मार्ग पर हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर गैस एजेंसी, कई मंदिर और मस्जिद के अलावा प्राथमिक विद्यालय है। इसी रास्ते से लोग बाईपास, बहराइच मार्ग और लखीमपुर मार्ग पर पहुंचते हैं। रामलीला मैदान जाने का भी यही मार्ग है। त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी के आदेश पर इस मार्ग पर पैचिंग का कार्य किया गया था जो उखड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं व्यापारी रामस्वरूप टेकड़ीवाल ने बताया कि वर्षों से सड़क जर्जर है। नेताओं व अधिकारियों से कहा, लेकिन सड़क नहीं बन पाई।

इमामगंज रोड निवासी समाजसेवी बबलू सिंह ने बताया कि यहां का व्यापार चौपट हो रहा है। अगर सड़क जल्द नहीं बनी तो दिक्कत बढ़ जाएगी।
व्यापारी राजेश शाह ने बताया कि यह क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग है, लेकिन वाहनों व लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। मार्ग सही हो जाए तो व्यापारियों की समस्या दूर हो।
सड़क निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने कह रखा है। अधिशासी अभियंता से बातचीत हो रही है। जल्द ही नतीजे निकलेंगे। - रामआसरे वर्मा, उपजिलाधिकारी, नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed