{"_id":"615b1eaf8ebc3e57891e566b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5985967132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर तेंदुए का हमला, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पर तेंदुए का हमला, सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। कठौतिया गांव निवासी एक ग्रामीण रात को खेत से घर जा रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। वह किसान का हाथ नोचने लगा। किसान ने तेंदुए से खुद को छुड़ाते हुए शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। तब तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत कठौतिया गांव निवासी योगेंद्र कुमार (42) पुत्र पूर्णमासी रविवार को खेत गए थे। खेत में काम निपटाने के बाद वह रात आठ बजे के आसपास वापस अपने घर आ रहे थे तभी झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान के बाएं हाथ को पकड़कर नोंचा। जंगल ले जाने की कोशिश की, लेकिन किसान ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। आसपास के लोग दौड़े। इस पर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की ओर गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
वन इको समिति अध्यक्ष पैकरमा और शिक्षक गिरीश राम ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। सूचना पाकर धर्मापुर रेंज के डिप्टी रेंजर हनुमान दास श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज बब्बन प्रसाद, वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला व बीट इंचार्ज श्रीनिवास गोपी मौके पर पहुंचे। सभी ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए तेंदुए के हमले की पुष्टि की। डिप्टी रेंजर ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी। लोग संभलकर खेत की तरफ जाएं।