{"_id":"61572f1b8ebc3e28945353ae","slug":"bahraich-bahraich-news-lko598147680","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति चोरों ने उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति चोरों ने उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गोकुलपुर गांव में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने तीन मकानों में घुसकर एक लाख रुपये नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पार की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोकुलपुर में बृहस्पतिवार की रात को चोर घुस गए। चोरों ने गांव निवासी होलीराम के घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखा बक्सा गायब कर दिया। सुबह बक्सा न मिलने पर होलीराम ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर स्थित चेतराम यादव के खेत में बक्सा टूटा मिला। होलीराम ने बताया कि भैंस व भैंसा की बिक्री का 88500 रुपये लेकर चोर चले गए। जबकि पड़ोस के ही बेचूलाल के घर से चोरों ने 27 हजार रुपये नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ किया। इसके बाद चोरों ने जिमींदार यादव के घर से साइकिल , मोबाइल व पांच हजार रुपये पर हाथ साफ किया। सुबह सभी को चोरी की जानकारी हुई। तीनों घरों से चोरों ने लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति उड़ाई है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर चोरी की आशंका जतायी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने गांव का मुआयना भी नहीं किया है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।