फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत से ताजिया निकालने का विरोध करने पर पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला

Sat, 21 Aug 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। लक्ष्मनपुर भदवारा गांव के पूर्व प्रधान के खेत से ताजिया का जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया। पूर्व प्रधान पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घर में घुसकर फायरिंग की तो किसी तरह दूसरे के घर में घुसकर पूर्व प्रधान ने जान बचाई। पूर्व प्रधान की तहरीर पर 24 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर भदवारा गांव निवासी मालिकराम वर्मा पुत्र बरसातीलाल पूर्व प्रधान हैं। वह शुक्रवार को अपने खेत के पास खड़े थे। तभी मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। आरोप है कि शाम पांच बजे कुछ लोग ताजिया पूर्व प्रधान के खेत से लेकर जाने लगे। इस पर पूर्व ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो वे लोग नाराज हो गए और पूर्व प्रधान से गाली-गलौच करने लगे। कुछ ही देर में तू-तू मैं-मैं मारपीट में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

विपक्षियों की संख्या अधिक होने पर पूर्व प्रधान ने अपनी जान बचाने के लिए घर की ओर भागे। आरोप है कि सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व प्रधान का पीछा करते हुए घर में घुस गए और फायरिंग झोंक दिया। जिससे वह पड़ोसी के घर मे कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि गांव के ग्रामीण जब एकत्र हुए तो मामला जाकर शांत हुआ। पूर्व प्रधान ने 24 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मटेरा थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मौके पर फोर्स भेजकर मामले को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर 125 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कानून को हाथ में लेने वालों का बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed