फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीबीएसई का परिणाम जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Tue, 03 Aug 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
03 बीएचआर 02 - बहराइच में मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद बुद्धा पब्लिक स्कूल - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम में मेधावियों ने अपने हुनर की चमक बिखेर दी है। शत-प्रतिशत परिणाम आने के बाद स्कूल प्रबंधक व छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए। सीबीएसई के हाईस्कूल परिणाम में भी छात्राओं ने बादशाहत कायम रखी। रिजल्ट घोषित होने के बाद मिठाई खिलाकर खुशियां बांटने का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकीं। परीक्षा न होने से बच्चों से लेकर शिक्षकों तक को परिणाम की चिंता सता रही थी। सभी को बस बेहतर परिणाम आने की उम्मीद थी। इसी बीच मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड ने दोपहर 12 बजे 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम में जिले के संत पथिक विद्यालय, गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस, बुद्धा पब्लिक स्कूल व जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संत पथिक की छात्रा शर्मी अग्रवाल ने 97.17 प्रतिशत अंक लाकर जिले में परचम लहराया। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस के छात्र देवेश सिंह राठौर ने 96.67 प्रतिशत लाकर दूसरा स्थान और शमीहा फातिमा ने 96.17 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में भी छात्राओं का दबदबा रहा। परिणाम घोषित होने के बाद सभी छात्र-छात्राओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। संत पथिक के प्रबंधक अवधेश नारायन अग्रवाल व प्रिंसिपल पूजा अग्रवाल ने बताया कि यह गर्व की बात है कि हमारे स्कूल की छात्रा ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर परचम लहराया है। गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस की प्रबंधक छवि रायतानी ने उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। बुद्धा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रेखा श्रृंखला व जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अमिता सक्सेना ने पास हुए छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मी अग्रवाल 97.17 संत पथिक विद्यालय
देवेश सिंह राठौर 96.67 गुरू कृपा डिवाइन गे्रस
शमीहा फातिमा 96.17 गुरू कृपा डिवाइन गे्रस
स्वर्णिमा मिश्रा 96.6 बुद्वा पब्लिक स्कूल
सत्या कुमार 96.2 जवाहर नवोदय विद्यालय
आर्यन शुक्ला 96.2 जवाहर नवोदय विद्यालय
कृष जैन 96 गुरू कृपा डिवाइन गे्रस
लक्ष्य कोठारी 95.83 गुरू कृपा डिवाइन गे्रस
अनुष्का मिश्रा 95.33 गुरू कृपा डिवाइन गे्रस
अजका जफर 95.17 गुरू कृपा डिवाइन गे्रस
अवेश मौर्या 95.8 जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed