फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पूर्व अधीक्षक ने कटवा दिए थे पेड़, उसी जगह मिथिलेश ने रोपे पौधे

Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। पर्यावरण व प्रकृति प्रेमी मिथिलेश ने बुधवार को अपना जन्मदिन पौधरोपण के साथ मनाया। मोतीपुर सीएचसी परिसर में कटवाए गए पेड़ों के स्थान पर 11 पौधे रोपित किए। विकास खंड बलहा अंतर्गत ग्राम पंचायत भज्जापुरवा गुलरा निवासी मिथिलेश जायसवाल दोनों पैर से नि:शक्त हैं। बुधवार को मिथिलेश ने अपना जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। मोतीपुर सीएचसी परिसर में उन्होंने अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा, उर्रा पीएचसी के डॉ. हीरालाल, विहिप जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण किया। मिथिलेश ने बताया कि पूर्व अधीक्षक डॉ. रामनरायन द्वारा जिस स्थान पर पेड़ कटवाए गए थे। उसी खाली स्थान पर विभिन्न प्रजाति के 11 पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मौजूद लोगों को 55 पौध वितरित करते हुए उन्हें रोपित करने के लिए प्रेरित किया। अधीक्षक डॉ. अनुराग ने कहा कि लोगों को मिथिलेश से सीख लेकर पौधरोपण करना चाहिए। मौके पर आरएसएस के बाबूलाल शर्मा, डॉ. सुरेश सिंह, व्यापार मंडल संरक्षक हरगोविंद पांडेय, ग्राम प्रधान अरविंद मदेशिया, योगेंद्र मौर्य, अंबरलाल जायसवाल, अवधेश वर्मा, विनोद, विपिन, ओमप्रकाश, विजय जायसवाल, राहुल कुमार, सचिन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed