{"_id":"60ef1c6b8ebc3e4dfc76f1d3","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5869359168","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली कलशयात्रा, शिवाला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली कलशयात्रा, शिवाला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा-अर्चना
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। कस्बे में स्थित पुराने शिवाला मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है जिसमें भगवान शिव के परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान व पूजा के साथ हुई। इस दौरान गांव के महिलाओं व पुरुषों ने कलश यात्रा निकालकर माहौल भक्तिमय कर दिया।
महसी तहसील अंतर्गत बौंडी कस्बे में स्थित पुराने शिवाला मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना से हुई। मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें गांव के महिलाओं व पुरुषों ने सिर पर कलश रखकर मंदिर से यात्रा शुरू की। मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा सिलौटा तट पर पहुंची। यहां पर सभी ने कलश में जल भरा।
इसके बाद पुन: मंदिर पहुंचकर कलश को स्थापित किया। यजमान भास्कर तिवारी ने विधि विधान से वेदी पूजन किया। हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान परमात्मादीन तिवारी, उमेश्वर पांडेय, अमरेंद्र तिवारी, ललित पांडेय, विजय शरण शुक्ला, ताराचंद जायसवाल, केशव यज्ञसैनी, कीर्तिवर्द्धन पांडेय, शुभम जायसवाल, मिथिलेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।