फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का सिर मुंडवाया, तलाक की धमकी

Wed, 14 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। समोखन गांव में तीन दिन पूर्व शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को गांव में पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर उसका सिर मुंडवा कर घर से भगा दिया। ससुरालीजनों ने विवाहिता को तलाक देने की धमकी भी दी है। डेढ़ साल की मासूम बच्ची को गोद में लेकर महिला ने एसपी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र के बांके जिले में कोहलपुर थाना क्षेत्र के कोहलपुरवा वार्ड नंबर नौ निवासी हमजज अली ने अपनी बेटी वसीरुल का विवाह लगभग पांच साल पहले मटेरा थाना क्षेत्र के समोखन गांव निवासी शाकिर अली के पुत्र सिरताज अली के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये नगद, बाइक व अन्य उपहार की मांग करने लगे। दबाव पड़ने पर विवाहिता के मायकेवालों ने व्यवस्था करने के बाद देने की बात को भी स्वीकार कर लिया था, लेकिन ससुरालीजन विवाहिता से मारा-पीटा करते थे। आरोप है कि बीती 11 जुलाई को पति सिरताज व ससुर शाकिर ने मिलकर विवाहिता को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और घर से भगाने लगे।
विज्ञापन

घर से न जाने पर पति व सास ने मिलकर सिर मुंडवा दिया। आरोप है कि विवाहिता के घर से न जाने पर ससुरालीजनों ने तलाक देने की धमकी दे डाली। तलाक के भय व ससुरालीजनों के अत्याचार से तंग आकर विवाहिता घर से चली गई। विवाहिता ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ा सुनाई। एसपी सुजाता सिंह के निर्देश पर मटेरा में मुकदमा दर्ज हुआ। मटेरा थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि महिला ने घटना की सूचना न तो पुलिस को दी थी और न ही थाने आई। महिला की तहरीर मिलने पर विवाहिता के पति सिरताज व सास नसीरुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य लोगों के नाम सामने आने पर उनको भी नामजद किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed