फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

वन विभाग की जमीन पर संचालित हो रहा शराब का ठेका

Mon, 12 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। वनग्राम बिछिया में वन विभाग की जमीन पर शराब की तीन दुकानों का ठेका अवैध रूप से संचालित हो रहा है। दुकानों को हटाने के लिए वन विभाग ने नोटिस दिया है। आबकारी विभाग ने एक माह में दुकान हटाने की बात कही। वहीं, अरसे से सीआरओ न्यायालय में चल रहा मुकदमा भी सुजौली के ग्रामीण हार गए। गिरिजापुरी में वन विभाग की जमीन पर रह रहे लोगों को भी जमीन खाली करनी पड़ेगी। इसके लिए सुजौली के अलावा गिरिजापुरी में रह रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों व आबकारी विभाग को नोटिस जारी किया गया है। इससे ग्रामीणों के साथ आबकारी विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत बिछिया गांव वनग्राम है। यहां वन विभाग को सूचना दिए बिना ही आबकारी विभाग द्वारा शराब की तीन दुकानों का ठेका अवैध रूप से दे दिया गया। इसका संचालन वनग्राम में किया जा रहा है। इनमें देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान शामिल है। इसकी जानकारी होने पर कतर्नियाघाट के डीएफओ आकाशदीप बधावन ने जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया को पत्र जारी कर ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने मिहींपुरवा के आबकारी इंस्पेक्टर से मामले की जांच कराई तो सभी दुकानें वन विभाग की जमीन पर संचालित होती मिलीं। इस पर डीएफओ ने वन विभाग की जमीन से दुकान हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि सुजौली गांव में 26 लोग वन विभाग की जमीन पर कब्जा जमाए हुए थे। इसका वाद सीआरओ न्यायालय में चल रहा था। जुलाई के प्रथम सप्ताह में सुजौली के ग्रामीण मुकदमा हार गए। सीआरओ न्यायालय ने वन विभाग के हक में फैसला सुनाया है। डीएफओ ने बताया कि गिरिजापुरी में इरीगेशन विभाग के कर्मचारी लीज का समय पूरा होने के बाद भी रह रहे हैं। ऐसे में जमीन खाली करवाने के लिए कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया है। साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन से कब्जा हटवाने के लिए सहयोग मांगते हुए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिजापुरी में वन विभाग ने लीज पर इरीगेशन विभाग को जमीन दी थी जिसका करार चार वर्ष पूर्व समाप्त हो गया। इसके बावजूद विभाग के कर्मचारियों के लगभग 15 लोग निवास कर रहे हैं। सभी को कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया है।
डीएफओ ने बताया कि सुजौली के 26 ग्रामीणों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा गिरिजापुरी में रह रहे सेवानिवृत्त कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। आबकारी विभाग को नोटिस देकर जमीन से शराब की दुकान हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत वनग्राम बिछिया में शराब की तीन दुकानें वन विभाग की जमीन पर संचालित हैं। इसकी जांच कराने के लिए आबकारी अधिकारी ने एक माह का समय मांगा है जिससे संबंधित ठेकेदार को नुकसान भी न हो और दुकान दूसरी जगह स्थापित हो जाए। वन विभाग की जमीन भी खाली हो जाएगी।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed