फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सेंक्चुरी क्षेत्र में दाह संस्कार से रोकने पर ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम

Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के जंगल में नागा बाबा मंदिर के पुजारी के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार करने के लिए लोग शनिवार को पहुंच गए। सूचना पाकर वनकर्मी भी पहुंचेे और रोका, लेकिन हजारों की संख्या में एकत्रित भीड़ ने जंगल में ही दाह संस्कार करने की बात कही। पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी वनकर्मी दाह संस्कार करने से नहीं रोक सके। शाम को सभी ने जंगल में ही दाह संस्कार कर दिया। चुनाव के चलते वन विभाग को पुलिस फोर्स भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शनिवार को काफी संख्या में ग्रामीण नागा बाबा के नाम से प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी प्रह्लाद बाबा का शव लेकर पहुंचे। सभी मोतीपुर रेंज के जंगल में प्रह्लाद बाबा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने के लिए एकत्रित हुए। सूचना पाकर मोतीपुर के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या की अगुवाई में वन विभाग व पीएसी के 60 कर्मचारी पहुंचे। वन विभाग ने जंगल में दाह संस्कार से मना कर दिया, लेकिन देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने मिहींपुरवा-कतर्निया मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की काफी भीड़ देख डीएफओ ने मोतीपुर थाने से पुलिस फोर्स की मांग की, लेकिन ब्लॉक प्रमुख चुनाव होने के चलते पुलिस फोर्स नहीं मिल सकी। पांच घंटे तक मशक्कत के बाद वनकर्मी बैकुफट पर आ गए। अंत में पुजारी के शव का ग्रामीणों ने जंगल में ही दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे। संपर्क मार्ग पर जाम के चलते आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंक्चुरी क्षेत्र में किसी का दाह संस्कार नहीं किया जा सकता है न ही किसी की मजार बनाई जा सकती है। जो पहले से हैं उनको भी हटाया जाएगा। ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर दाह संस्कार किया है। विभाग में महिला फोर्स नहीं है जिससे दिक्कत हुई। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होने के चलते पुलिस फोर्स नहीं मिल सकी। जिन लोगों ने दाह संस्कार किया और धार्मिक नारेबाजी की उनके विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed