फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आत्महत्या करने के लिए युवक ने नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Sat, 10 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सरयू नदी के पुल से युवक ने बीती रात छलांग लगा दी। गश्त कर रही पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल गोताखोर को सूचना देकर पड़ोसी जनपद बाराबंकी को भी सूचना दी। लगभग एक घंटे के बाद बाराबंकी जिले में युवक बेहोशी हालत में गोताखोरों को मिला। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे दो घंटे बाद होश आ गया।
विज्ञापन

जरवलरोड थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि बीती रात थाने के पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान राहगीरों ने सूचना दी कि किसी व्यक्ति ने पुल से घघरा नदी में छलांग लगा दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पुल के पास एक बाइक खड़ी है और पैंट भी था। पैंट में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान रिंकू पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी भयपुर पारा राम नगर जनपद सीतापुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही गोताखोर ढूंढ़ने में लगे हुए थे। बहाव अधिक होने के कारण युवक बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में गोताखोरों को बेहोशी हालत में मिला। रामनगर थाने की पुलिस अस्पताल में युवक को भर्ती कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed