{"_id":"60e9d7db8ebc3e859e062efa","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5863486149","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे युवकों पर तेंदुए का हमला, दो घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रहे युवकों पर तेंदुए का हमला, दो घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। सेमरी-हरखापुर मार्ग पर 24 नंबर पुल के निकट घर जा रहे राहगीरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हुए हैं। दोनों को पीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत सेमरीघटही गांव निवासी रामप्रवेश (30) पुत्र सोहन और श्याम बाबू (35) पुत्र पुत्तन हलवाई निजी कार्य से मिहींपुरवा गए थे। शुक्रवार रात आठ बजे के आसपास दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत हरखापुर-सेमरी मार्ग पर 24 नंबर पुल के निकट बाइक सवार पहुंचे तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने श्यामबाबू के पैर, हाथ और नाक नोंच लिए जबकि रामप्रवेश के हाथ और पीठ पर हमला किया। युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी एके त्यागी और वन रक्षक बब्बन मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। तेंदुए के हमले में घायल राहगीरों को पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि वनकर्मियों को ग्रामीणों को अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।