फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पांच ब्लॉकों पर भाजपा का कब्जा, दो जगह निर्दली जीते

Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। दोपहर बाद गहमागहमी के बीच मतगणना हुई। पांच प्रमुख पदों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, दो जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। भाजपा के सात प्रमुख प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। ऐसे में भाजपा के खाते में 12 सीटें ही आई हैं। सभी विजयी प्रत्याशियों को डीएम ने कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र प्रदान किए। उधर, सपा चारों खाने चित नजर आई। एक भी पद पर सपा के प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सके।
विज्ञापन

जिले के 14 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए चल रही चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हुई। जिले के सात विकास खंडों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। जबकि सात विकास खंडों में शनिवार को मतदान और मतगणना हुई। अतिसंवेदनशील शिवपुर विकास खंड में सुबह से मतदान शुरू हुआ। यहां पर भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसैनी को 70 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी अर्चना मौर्या को 50 मत ही मिल सके। विशेश्वरगंज में भाजपा प्रत्याशी वंदना पांडेय और निर्दलीय प्रत्याशी राना अविरल सिंह के बीच मुकाबला हुआ जिसमें वंदना को 90 और उनके प्रतिद्वंद्वी राना अविरल को 13 मत ही मिले। एक मत अवैध निकला। कैसरगंज में निर्दलीय संदीप सिंह विसेन ने 50 मत पाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर सपा के अनिल यादव को 27 और तीसरे नंबर पर भाजपा की आकांक्षा सिंह को दो मत ही मिले। फखरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी रेनू सिंह ने 112 मत पाकर जीत हासिल की जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह को 4 मत ही मिल सके। जरवल से भाजपा प्रत्याशी विपेंद्र सिंह व सपा प्रत्याशी कृष्णा देवी के बीच कड़ी टक्कर हुई जिसमें विपेंद्र सिंह को 56 और कृष्णा देवी को 50 मत मिले। तेजवापुर में भी सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। यहां पर भाजपा प्रत्याशी ममता अवस्थी ने 59 मत पाकर जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मीना दीक्षित को 35 मत ही मिल सके। महसी में भाजपा प्रत्याशी कृष्णावती ने 80 मत पाकर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी पुष्पा अवस्थी को 32 मत ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 9 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे मगर इसमें कई लोगों ने नाम वापस ले लिए। वहीं कुछ स्थानों पर सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला भी हुआ। जरवल में सपा का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इसी तरह तेजवापुर और महसी में भी सपा कड़ी टक्कर देती दिखी। शिवपुर में भी सपा प्रत्याशी ने बेहतर प्रदर्शन किया मगर एक भी सीट सपा के खाते में नहीं गई।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने अपने बेटे अभिषेक वर्मा को मिहींपुरवा से जरूर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित करा लिया मगर उनकी विधानसभा की तीन सीटों में से दो सीटों पर भाजपा को मिली करारी शिकस्त से कई सवाल खड़े हो गए हैं। फखरपुर में भाजपा प्रत्याशी को जहां चार मत मिले वहीं, कैसरगंज में और बुरा हाल रहा। यहां महज दो मत ही बीजेपी प्रत्याशी पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed