{"_id":"60e9d66f8ebc3ea6e3726a58","slug":"bahraich-bahraich-news-lko586346072","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के जेठ की हत्या के मामले में थानाध्यक्ष व गनर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के जेठ की हत्या के मामले में थानाध्यक्ष व गनर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दीनापुरवा गांव में महिला बीडीसी के अपहरण का विरोध करने पर बंदूक की बट व नाल से पिटाई कर उसके जेठ की हत्या के मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष व गनर को निलंबित कर दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के दीनापुरवा गांव निवासी यदुराई देवी पत्नी सुंदर लाल बीडीसी सदस्य हैं। बृहस्पतिवार की रात शिवपुर ब्लॉक से भाजपा की प्रत्याशी सरिता यज्ञसैनी के पति सुधीर यज्ञसैनी अपने समर्थकों व गनर को साथ लेकर बीडीसी के घर अपहरण करने पहुंचे थे। घर में मौजूद महिला बीडीसी सदस्य के जेठ मायाराम ने अपहरण का विरोध किया तो सुधीर ने गनर की बंदूक से उसकी पिटाई कर दी थी जिससे घटना स्थल पर ही जेठ की मौत हो गई थी।
एसपी सुजाता सिंह ने घटनास्थल का दौराकर परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। प्रकरण में भाजपा प्रत्याशी के पति, गनर समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने वाले खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह व गनर जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।