फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों का कत्ल कर देता था गाजी : अनिल राजभर

Sat, 10 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। ओवैैसी के दौरे और पूर्वांचल कार्यालय के उद्घाटन के तीसरे दिन शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर चित्तौरा पहुंचे। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव स्मारक पर्यटन स्थल में प्रेसवार्ता करते हुए सपा, बसपा, कांग्रेस, ओवैसी और ओमप्रकाश राजभर को एक बताया। मंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की हत्या गाजी ने की थी। वहां जाकर चादर चढ़ाना और गुणगान करना समाज के लिए कुठाराघात है। उन्होंने कहा, 1034 में हमारे पुरखों ने गाजी को खत्म किया था। इसी तरह चुनाव में राजभर समाज के लोग ओमप्रकाश और ओवैसी को खत्म कर देंगे। बता दें कि जिले के नानपारा बाईपास स्थित एक भवन में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आठ जुलाई को पूर्वांचल कार्यालय का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने गाजी की दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की थी।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर बहराइच पहुंचे। चित्तौरा सुहेलनगर में स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक पर्यटन स्थल पहुंचकर मंत्री ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई को जो हुआ वह हमारे सामने है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन महापुरुषों का अपमान करना कौन सी राजनीति है। मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और ओवैसी में कोई फर्क नहीं है। जब-जब सपा की सरकार बनी है तब-तब गाजी की दरगाह को चमकाया गया है। मुलायम और अखिलेश ने भी महाराजा सुहेलदेव का अपमान किया। ओवैसी और राजभर द्वारा भी अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसकी शान में गाजी को उपाधि देने के साथ चादरपोशी की जा रही है। उन्होंने बताया, बुजुर्गों ने कहा है कि हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों का गाजी सिर कलम कर देता था। ऐसे में गाजी को उपाधि देना गलत है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की धरती पर जिसने आक्रमण करने का प्रयास किया, इलाके के हिंदुओं की हत्या की, उसकी मजार पर जाकर कौन सम्मानित महसूस कर रहा है, यह जनता जानती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो देश का गद्दार होगा, वहीं ऐसा कर सकता है। मंत्री ने कहा कि राजभर समाज ओमप्रकाश को जवाब देगा। एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि 2007 में भी कौमी एकता दल से सुहासपा ने गठबंधन किया था। कौमी एकता दल अफजाल और मुख्तार अंसारी चलाते थे। उन्होंने कहा कि टीम बनाकर इसकी जांच करानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर पार्टी बनाकर ओमप्रकाश राजभर समाज को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन 1034 में हमारे पुरखों ने सैयद सालार को खत्म कर दिया था। हमारे समाज के लोग ओवैसी की राजनीति खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने लखनऊ में लालबाग में मूर्ति की स्थापना करवाई थी जबकि प्रधानमंत्री ने यहां पर भव्य स्मारक की आधारशिला रखी। पर्यटन केंद्र बनवाया है। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि अब्दुल कलाम का कोई सम्मान करे, हम स्वागत करें। अशफाक उल्ला खां ने देश पर कुर्बानी दी, उनका भी सम्मान करेंगे, लेकिन सैयद सालार मसऊद का सम्मान करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बृजेश गुप्ता व नन्हेंलाल लोधी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed