फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

तेंदुए ने गाय पर हमला कर किया घायल, बकरी को बनाया निवाला

Thu, 08 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव में तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने गाय पर हमला कर घायल कर दिया जबकि बकरी को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत चहलवा गांव में जंगल से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने रामू पुत्र मनोहर के अहाते में बंधी गाय पर हमला कर दिया। गाय के चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़े। सभी ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। इस पर तेंदुआ गाय को छोड़कर बकरी को उठा ले गया। बकरी को निवाला बना लिया। बकरी का क्षत-विक्षत शव मकान से कुछ दूरी पर मिला। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। बीट इंचार्ज यमुना विश्वकर्मा ने मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। वनकर्मी ने ग्रामीणों को सजग रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed