फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चालान काटने के बाद थाने में पीटने वाले एसआई को एसपी ने किया सस्पेंड

Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जार के पानी का बकाया 100 रुपये मांगने पर युवक का चालान काटने और थाने में पिटाई करने वाले एसआई को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। सीओ की जांच के बाद एसपी ने कार्रवाई की है। एसपी ने कार्रवाई कर साफ संदेश दिया कि जनता के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी के न्याय से पीड़ित का चेहरा खिल उठा।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के सरस्वती मोहल्ला निवासी दुर्गेश चौधरी का पानी का प्लांट है। कर्मचारी महेश कुमार प्रजापति अपने साथियों के साथ पानी वितरित करते हैं। जार का पानी रिसिया थाने में तैनात एसआई इंद्रजीत यादव भी लेते थे, लेकिन कुछ दिनों पहले बंद कर दिया था। कर्मचारी ने दो जुलाई को पानी का बकाया 100 रुपये मांग लिया तो एसआई ने दो हजार रुपये का चालान काट दिया था। जब प्लांट मालिक ने कारण पूछा तो दूसरे दिन पानी देने गए कर्मचारी की थाने में पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी से की थी। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। सीओ की जांच पूरी होने के बाद एसपी ने कार्रवाई कर दी। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि जांच में एसआई इंद्रजीत यादव प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए हैं। दोषी पाए जाने पर एसआई को सस्पेंड कर दिया गया। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed