फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नामांकन के दौरान बवाल, पथराव व लाठीचार्ज में सिपाही समेत 20 घायल

Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। बलहा ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान बवाल हो गया। बवाल में किसी ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक सिपाही घायल हो गया। सिपाही के घायल होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पथराव व लाठीचार्ज में सिपाही समेत 20 लोग घायल हुए हैं। लगभग एक घंटे तक उपद्रव की स्थिति बनी रही। पांच थानों की फोर्स पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई। घटना की सूचना पर डीएम-एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा और सपा के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बवाल कर रहे कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पांच नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील क्षेत्र में बलहा ब्लॉक मुख्यालय स्थित है। गुरूवार को ब्लॉक प्रमुख का नामांकन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार वर्मा व सपा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को नामांकन करना था। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन कराने के लिए साढ़े 11 बजे ब्लॉक मुख्यालय परिसर में प्रवेश कर गए। वह लगभग एक बजे तक ब्लॉक परिसर में ही मौजूद रहे। इसका विरोध सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने किया। देखते ही देखते शांतिमय का माहौल शोरगुल में बदलने लगा। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्यालय गेट पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। इसी दौरान अंदर जाने की जिद में गेट का ताला टूट गया और सभी लोग नामांकन स्थल तक पहुंच गए।
विज्ञापन

जब तक पुलिस लोगों को समझाकर शांत कराती। तब तक भीड़ में से किसी ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कोतवाल संजय सिंह के ड्राइवर रामेश्वर तिवारी के सिर पर चोट लग गई और खून बहने लगा। सिपाही को घायल देख पुलिस आपा खो बैठी और विरोध प्रदर्शन कर रहे सपाईयों पर जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस चारों ओर से घेराबंदी करते हुए परिसर में दिखने वाले सपाईयों समेत अन्य लोगों पर ताबड़तोड़ लाठी बरसाती रही। पुलिस के लाटीचार्ज में सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर सिंह, सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह समेत 15 लोग को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के लाठीचार्ज से किसी तरह सपाईयों ने भागकर अपने आपको सुरक्षित किया। घायलों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। बताया जाता है कि पथराव व लाठीचार्ज में भाजपा की ओर से पतरहिया के प्रधान विजय वर्मा, प्रत्याशी समेत तीन लोगों को भी चोटे आई हैं। बवाल बढ़ता देख खैरीघाट, सुजौली, रूपईडीहा, नवाबगंज थानों की फोर्स बुला ली गई। लगभग एक घंटे तक बवाल चलता रहा। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर डीएम डॉ. दिनेश कुमार व एसपी सुजाता सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति को सामान्य बनाए रखने के निर्देश दिए।
बलहा ब्लॉक मुख्यालय गेट पर तैनात नानपारा एसडीएम रामआसरे वर्मा पूरी तरह सत्ता के दबाव में थे। वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का पर्चा दाखिल नहीं होने देना चाह रहे थे। एसडीएम ने पूरी तरह भाजपा के प्रत्याशी का पक्ष लिया। विरोध करने पर सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवा दिया। माहौल बिगड़ने के जिम्मेदार एसडीएम है।

- रामहर्ष यादव, सपा जिलाध्यक्ष
नानपारा प्रकरण में क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह की तहरीर पर पांच नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल को कार्रवाई करने के निर्देेेश दिए गए है। माहौल को खराब करने से लेकर पथराव करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- सुजाता सिंह, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed