फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

असदुद्दीन ओवैसी बोले, अपने वोटों से जिताएंगे अपने नुमाइंदे

Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के नानपारा-बाईपास मार्ग पर एआईएमआईएम कार्यालय का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। कार्यालय का उद्घाटन एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने किया। इसके बाद ओवैसी ने दरगाह शरीफ पहुंचकर माथा टेका और चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। ओवैसी ने भाजपा व सपा पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि 2022 का चुनाव हमारी पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। पार्टी के प्रत्याशी पूरी तन्मयता और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने विधानसभा चुनाव का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। 2022 का विधानसभा चुनाव भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में लड़कर सरकार बनाएंगे। ओवैसी ने सपा का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा, हम सर्कस के मदारी या स्टेज के कव्वाल नहीं हैं। हम हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसी के दिए टुकड़ों पर जिंदगी नहीं गुजारेंगे। हम अपने वोटों से अपने नुमाइंदों को कामयाब करेंगे।
विज्ञापन

अपनी आवाज को उत्तर प्रदेश की विधानसभा तक ले जाएंगे। हमारी लड़ाई हिस्सेदारी की है। हम वंचितों, पिछड़े मुसलमानों, बेवा व यतीमों को उनका हक दिला कर रहेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में लोगों को अस्पताल नहीं मिल रहा था। दवाइयां नहीं मिल रही थीं। गंगा किनारे लाशों का ढेर लगा था। ओवैसी ने कहा कि योगी का मुकाबला उन बेरोजगारों से होगा जिन्हें साढ़े चार सालों में रोजगार नहीं मिला। असदुद्दीन ओवैसी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सीधे गाजी की दरगाह पर पहुंचे जहां पर उन्होंने माथा टेकने के बाद चादर चढ़ाई और दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी के आगमन को लेकर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के भीतर काफी जोश देखा गया। इस मौके पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश यूथ के सचिव दिलकश सुल्तानपूरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सय्यद आसिम वकार, मौलाना सिराज अहमद मदनी, लईक अहमद, अल्ताफ अहमद मेकरानी, मकीन अहमद मेकरानी, यूथ जिलाध्यक्ष रियाज अहमद, इरफान पठान, जिलाध्यक्ष मुरार अली, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष सरफराज अहमद व पूर्वांचल प्रभारी असरार अहमद समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed