{"_id":"60e09e148ebc3ec30814393d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5853317155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का पैसा मांगने पर काटा चालान, शिकायत पर थाने में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का पैसा मांगने पर काटा चालान, शिकायत पर थाने में पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसिया (बहराइच)। जार के पानी का पैसा मांगने पर रिसिया थाने में तैनात दरोगा आग बबूला हो उठे और थाने के बाहर खड़ी गाड़ी का चालान काट दिया। फैक्ट्री मालिक ने जब घटना की जानकारी के लिए दरोगा को फोन मिलाया तो उसको भी फटकार लगा दी। उसके बाद शनिवार को पानी देने गए कर्मचारी को थाने में बुला ले गए और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित व मालिक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
रिसिया थाना क्षेत्र के सरस्वती मोहल्ला निवासी दुर्गेश चौधरी पानी का प्लांट संचालित करते हैं। ग्रामीण समेत रिसिया थाने में तैनात थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी भी जार का पानी लेते हैं। दरोगा इंद्रजीत यादव भी काफी समय से जार का पानी लेते थे। पीड़ित के अनुसार पिछले पांच दिन से दरोगा पानी बंद कर दिए थे और पांच जार के पानी का पैसा बकाया था। रोजाना की तरह दो जुलाई को भी कर्मचारी महेश कुमार प्रजापति अपने साथियों के साथ गाड़ी से जार का पानी देने गया था। आरोप है कि पानी वितरण के दौरान दरोगा से मुलाकात हुई तो कर्मचारी ने पांच जार का बकाया 100 रुपये मांग लिया। यह बात दरोगा को नागवार गुजरी और वह आग बबूला हो उठे।
थाने के बाहर खड़ी जार ढोने वाले वाहन का ऑनलाइन दो हजार रूपये का चालान काट दिया। प्लांट मालिक दुर्गेश चौधरी ने घटना की जानकारी होने पर शिकायत करने के लिए दरोगा को फोन मिलाया तो उन्हें भी फटकार लगाते हुए पैसे न देने की बात कही। लेकिन यह बात दरोगा को अच्छी न लगी। शनिवार को जब फिर जार का पानी देने कर्मचारी थाने पहुंचा तो दरोगा ने कर्मचारी को थाने में ले जाकर पिटाई कर दी और फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दे डाली। पुलिस के इस रवैये से पीड़ित काफी आहत हुआ। प्लांट मालिक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्लांट मालिक ने एसपी को दिए गए पत्र में दावा किया है कि जब घटना की जानकारी के लिए दरोगा इंद्रजीत यादव ने फोन किया तो उन्होने फटकार लगाकर पैसे न देने की बात कही। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। पीड़ित को एसपी से उम्मीद है कि जांच कराकर न्याय करेंगी।
जार के पानी का पैसा मांगने पर चालान काटने व पिटाई का मामला अभी तक संज्ञान में नही आया है। अगर पीड़ित ने शिकायत की है तो जांच कराकर पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। नियम कानून सबके लिए बराबर है।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर, बहराइच