{"_id":"60df51828ebc3e9e7e558670","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5851909100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान में संलिप्तता मिलने पर फारेस्ट गार्ड निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान में संलिप्तता मिलने पर फारेस्ट गार्ड निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज के कंपार्टमेंट संख्या 19 में सागौन के पेड़ों की कटान कर उसे झाड़ियों में छिपा दिया। जांच के दौरान डीएफओ को लकड़ी मिली। फारेस्ट गार्ड की संलिप्तता मिलने पर डीएफओ ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही वन क्षेत्राधिकारी ककरहा की अगुवाई में जांच टीम गठित की है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी काटने वालों के साथ वनकर्मी भी लगे हुए हैं। इसका खुलासा प्रभागीय वनाधिकारी की जांच में हुआ है। संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज में तैनात फारेस्ट गार्ड अभय प्रताप यादव की मिलीभगत से सागौन के पेड़ कंपार्टमेंट संख्या 19 से काट लिए गए। इसके बाद बोटे को झाड़ियों में छिपा दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बाधवान ने बताया कि दो दिन पूर्व वह जंगल में गश्त पर निकले। गश्त के दौरान झाड़ियों में सागौन की लकड़ी मिली।
जांच में फारेस्ट गार्ड की संलिप्तता सामने आई। इस पर फारेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि ककरहा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी, वन विभाग के पीएसी की टीम जांच के लिए लगाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद फारेस्ट गार्ड के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब वनकर्मी ही कटान में संलिप्त रहेंगे तो जंगल से पेड़ ही गायब हो जाएंगे।