{"_id":"60df50d08ebc3ecd026e9a47","slug":"bahraich-bahraich-news-lko585189994","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचे गए पुलिस कस्टडी से फरार दोनों आरोपी, महकमे ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबोचे गए पुलिस कस्टडी से फरार दोनों आरोपी, महकमे ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कचहरी परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार चोरी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली। छह घंटे तक पुलिस महकमा पूरे मामले को छुपाने का प्रयास करता रहा। अफसर फोन उठाकर जानकारी देने से कतराते रहे। नगर कोतवाल की तहरीर पर एक दरोगा व चार सिपाहियों पर लापरवाही बरतने समेत अन्य धाराओं और उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
नानपारा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को आरोपियों को रिमांड के लिए कचहरी लाया गया था। कचहरी परिसर से हरदी थानाक्षेत्र के महराजगंज गांव निवासी मुन्ना व राजा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना डेढ़ से दो बजे के बीच हुई। शाम चार बजे तक पूरे जिले में आरोपियों के भाग जाने की सूचना आग की तरह फैल गई। नानपारा कोतवाल से लेकर एसपी तक फोन उठाकर जानकारी देने से कतराती रहीं। मामला तूल पकड़ता देख एसपी सुजाता सिंह ने देर शाम एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया था।
एसपी द्वारा गठित टीम ने आरोपियों को उनके गांव से ही बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली। नगर कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा की तहरीर पर दरोगा गोपाल तिवारी व चार सिपाहियों के खिलाफ सरकारी कार्य में लापरवाही का मुकदमा और उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी की तहरीर पर दोनों चोरों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।