फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

स्कूलों के खुले ताले, पहले ही दिन 9928 बच्चों का हुआ नामांकन

Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के बाद सरकार ने एक जुलाई से शिक्षकों के लिए प्राथमिक विद्यालय खोल दिए। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ही जिले के सभी प्राथमिक व उच्च विद्यालय खुल गए। लगभग तीन माह से बंद पड़े विद्यालयों में गंदगी होने के कारण सफाई होती रही। विद्यालय खुलने से बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। जिले के 2822 विद्यालयों में लगभग 9928 छात्रों ने पहले दिन नामांकन कराया। उत्साह का आलम यह रहा कि कई बच्चे नामांकन कराने केे लिए अपने अभिभावकों के साथ स्कूल में नजर आए। बच्चों को अब स्कूल खुलने का इंतजार है। एक जुलाई को सरकार के आदेश पर खुले विद्यालयों का बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने जायजा लिया। प्रस्तुत है रिपोर्ट।
विज्ञापन

यहां पर गेट का आधा हिस्सा खुला था। परिसर में गंदगी फैली हुई थी। विद्यालय के बरामदे में प्रधानाध्यापक अंजुम फातिमा बैठी हुई थीं। वह बच्चों के नामांकन रजिस्टर को सही करने में व्यस्त दिखीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अप्रैल में तीन बच्चों ने नामांकन कराया था। अभी दो अभिभावक आए थे। जानकारी लेकर गए है। अगर आ जाएंगे तो दो बच्चों का नामांकन पहले दिन होगा।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर के एक कमरे में प्रधानाध्यापक सलमा खानम कान में मोबाइल लगाए रजिस्टर में कुछ लिख रही थीं। पास की ही कुर्सी पर शिक्षामित्र अकबरुन निशा भी काम में व्यस्त रहीं। पूछने पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि अभी तक किसी बच्चे का नामांकन नहीं हुआ है। आने वाले अभिभावकों को समझाकर दस्तावेज लाने की अपील की गई है। अभी स्कूल खुला ही है। आगे बच्चों का नामांकन तेजी से होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर प्रधानाध्यापक अकीला बेगम कमरे में अकेले बैठी हुई थीं। रजिस्टर को साफ कर मेज पर सुसज्जित तरीके से लगा रही थीं। वहां टीम के पहुंचने पर परिचय पूछा। उसके बाद उन्होंने बताया कि यहां पर तैनात शिक्षामित्र अल्पना कश्यप काफी दिन से अवकाश पर हैं। विभाग द्वारा नोटिस भेजी गई है। बच्चों के नामांकन का इंतजार किया जा रहा है। एक बच्चे ने कक्षा पांच के लिए नामांकन कराया है।

कोरोना काल के कारण काफी दिनों बाद एक जुलाई को विद्यालय खुला है। पूरे जिले में 9928 छात्रों ने पहले दिन नामांकन कराया है। यह प्रक्रिया अब तेजी से बढ़ेगी। शासन के निर्देश पर बच्चों को प्रमोट भी कर दिया गया है। अभी बच्चों को बुलाने का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने के बाद बच्चों को विद्यालय बुलाया जाएगा।
- उदयराज, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed