{"_id":"60da01ac8ebc3eccc73a37a9","slug":"bahraich-bahraich-news-lko584558417","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर नहर में आई डाल्फिन की मौत, ईंट-पत्थर मारने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर नहर में आई डाल्फिन की मौत, ईंट-पत्थर मारने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। धर्मपुर गांव के निकट नहर में सोमवार को एक दुर्लभ मादा डाल्फिन आ गई। सोमवार को डाल्फिन नहर में उछलकूद के लिए निकली। ग्रामीणों ने उस पर ईंट पत्थर फेंके। सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची। डाल्फिन का रेस्क्यू कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर तीन डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को जला दिया गया है। ईंट मारते हुए ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बहराइच वन प्रभाग के हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत धर्मपुर नहर स्थित है। सरयू नहर में पानी के बहाव में कहीं से डाल्फिन आ गई थी। सोमवार को डाल्फिन अठखेलियां करते हुए पानी से बाहर आई। लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने उस पर ईंट व पत्थर फेंके। सूचना मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों की टीम ने डाल्फिन का रेस्क्यू कराया। डाल्फिन को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। डीएफओ ने डाल्फिन के मौत की सूचना सीडीओ को दी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर तीन पशु चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। डीएफओ ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन डाल्फिन के जबड़े में चोट के निशान थे। जबड़ा टूटा हुआ था। डीएफओ ने बताया कि मृत डाल्फिन मादा थी। उसकी उम्र महज तीन वर्ष था।
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि डाल्फिन के मृत होने की सूचना पर सीडीओ के निर्देश पर विशेश्वरगंज के डॉ. आशीष, डॉ. कुंदन और डॉ. प्रेम ने शव का पोस्टमार्टम किया। दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन
इस समय नहर और नदियों में पानी अधिक भरा हुआ है। जिससे डाल्फिन एक नदी से दूसरे नहर और नदी में जा रहे हैं। प्रवेश के दौरान शायद फाटक में फंसने से चोट लगी है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
मनीष सिंह डीएफओ