फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मैलानी से चलकर बहराइच पहुंची पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में हर्ष

Sat, 26 Jun 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। दो माह बाद शुक्रवार से पुन: मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड पर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। सुबह मैलानी से चलकर बहराइच रेलवे स्टेशन पर ट्रेन शाम 4.30 बजे पहुंची। इससे प्रखंड के यात्रियों में हर्ष है। वहीं, नेपालगंजरोड के लिए शनिवार को ट्रेन रवाना होगी। तीन जुलाई से बहराइच से गोंडा जाने के लिए डेमू बहराइच स्टेशन पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब संक्रमितों की संख्या कम होने पर पुन: ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे मैलानी से ट्रेन संख्या 05356 बहराइच के लिए रवाना हुई। पैसेंजर ट्रेन भीरा, पलिया, तिकुनिया, बिछिया, मिहींपुरवा, नानपारा, मटेरा और रिसिया होते हुए शाम 4.30 बजे के आसपास बहराइच रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य कर्मचारियों ने गार्ड व चालकों का स्वागत किया। ट्रेन का संचालन शुरू होने से प्रखंड के यात्रियों में हर्ष है। सभी का कहना है कि कम लागत में अधिक दूरी आसानी में तय कर सकेंगे। शनिवार को ट्रेन संख्या 05355 बहराइच से मैलानी के लिए सुबह रवाना होगी। वहीं बहराइच से नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन संख्या 05357 सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बहराइच से चलकर रिसिया, मटेरा, नानपारा व बाबागंज होते हुए नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी जिससे इस क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने में सुगमता होगी।
विज्ञापन

बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड मीटर गेज लाइन है। तीन जुलाई से बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड पर डेमू का संचालन होगा। इसके लिए शुक्रवार को गोंडा से डेमू बहराइच स्टेशन पहुंच गई है। तीन जुलाई से डेमू का संचालन प्रखंड पर शुरू हो जाएगा। डेमू चिलवरिया, पयागपुर, विशेश्वरगंज व बनगई होते हुए गोंडा को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed