फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पुलिस व गो-तस्करों में आधे घंटे चली मुठभेड़, एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल

Tue, 22 Jun 2021 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
bahraich
21 बीएचआर 32 - नानपारा बेलवा साइफन गांव में पुलिस मुठभेंड में घायल गोतस्कर। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा(बहराइच)। गोकशी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार गो-तस्करों के गिरोह को पकड़ने पहुंची पुलिस व तस्करों के बीच रविवार की रात मुठभेड़ हो गई। गो-तस्कर पुलिस पर रुक-रुक कर फायरिंग करते रहे। बचाव में पुलिस भी घेराबंदी कर गोलियां दागती रही। पुलिस व बदमाशों के बीच लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ होती रही। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक तस्कर के पैर में लगी जिससे वह गिर गया और पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि अन्य तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी, एएसपी ग्रामीण व सीओ ने मौकेे पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरार अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के निबियाशाह मोहम्मदपुर गांव मेें तीन दिन पहले गोकशी हो गई थी। एसपी सुजाता सिंह ने कोतवाल को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर कोतवाल संजय सिंह ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया था। मुखबिर से सूचना मिली कि बेलवा साइफन के पास कुछ गो-तस्कर बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कोतवाल अपने साथ गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज शशि राणा, एसआई रवि कुमार यादव को लेकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को अचानक देखकर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी करने के साथ आत्मसमर्पण करने की बात कही तब भी बदमाश फायर झोंकते रहे।
विज्ञापन

पुलिस भी अपने बचाव में फायरिंग कर रही थी। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चलता रहा। इसी दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान निबियाशाह मोहम्मदपुर गांव निवासी उबैदुल्ला पुत्र अब्दुल करीम के रूप में हुई। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, एक खोखा व कुछ नगदी बरामद हुई। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने पुलिसकर्मियों का हाल जाना और घायल तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान रात हो चुकी थी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे थे और बदमाश भागने के लिए पुलिस पर फायर झोंक रहे थे। अंधेरा होने के कारण तीन बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश में पुलिस छापा मार रही है।

नानपारा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गो-तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। मौके का निरीक्षण कर कोतवाल को दिशा-निर्देश दिया गया है। गलत कार्य करने वाले अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
- सुजाता सिंह, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed