फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेलते समय गड्ढे में डूबा मासूम, घुट-घुटकर हुई मौत

Wed, 16 Jun 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बौंडी (बहराइच)। खैरा बाजार गांव में घर के पास खेल रहे एक चार वर्षीय मासूम बालक की गड्ढे में डूबने से घुट-घुटकर मौत हो गई। काफी देर तक जब बच्चे की आवाज नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर के सामने ही गड्ढे मेें बालक का शव मिला। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी इम्तियाज का चार वर्षीय पुत्र फैसल सोमवार की शाम लगभग पांच बजे घर के सामने खेल रहा था। परिजन घर में अपने कामों में व्यस्त रहे। घर के सामने ही स्थित गड्ढे में बरसात के कारण पानी भर गया था। बच्चा खेलता-खेलता वहां चला गया और पैर फिसलने से वह गड्ढे में डूब गया। बचाव के लिए बच्चा चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन परिजनों के घर में होने के कारण कोई मासूम की आवाज सुन न सका। जिससे बच्चे की तालाब में घुट-घुटकर मौत हो गई। काफी देर बाद जब परिजन घर के बाहर निकलें और बच्चे को तलाशते हुए गड्ढे के पास गए तो देखा कि मासूूम का शव पड़ा था। बौंडी थानाध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed