फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

विजयनगर बना टापू, घिरे 25 से अधिक लोग, प्रशासन से मांगी मदद

Wed, 16 Jun 2021 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। चहलवा का विजयनगर गांव नदियों के टापू पर बसा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से घाघरा नदी ने विकराल रूप से लिया है। जिससे गांव के 25 से अधिक लोग हर तरफ से पानी से घिर गए हैं। ग्रामीण ने फोन कर जिला प्रशासन से मदद मांगी। जिलाधिकारी ने राजस्व क र्मियों को भेजकर ग्रामीणों के सकुशल रेस्क्यू पर बल दिया है। नाव के द्वारा ग्रामीण सुरक्षित स्थान की ओर लाए जा रहे हैं। पानी भरने से फसलें भी पूरी तरह से खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा विजयनगर घाघरा नदी के टापू पर बसा हुआ है। घाघरा नदी कौड़ियाला और गेरुआ नदी के संगम से जुड़ी है। लगातार हो रही बारिश से नदी का पानी उफान पर आ गया है। जिससे 50 वर्ष से टापू पर बसे ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ गया। चारों तरफ से पानी से घिरे ग्रामीणों ने मदद की गुहार लगाई। गांव निवासी अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को फोन कर जीवन बचाने की मांग की। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर मोतीपुर तहसील की राजस्व टीम ग्रामीणों को सकुशल बाहर निकालने के लिए रवाना हुई। मंगलवार दोपहर चार बजे तक दो से तीन ग्रामीणों को बाहर निकाला जा रहा था। गांव निवासी लालबिहारी, रमाशंकर, गुलाब, नर सिंह, पवन कुमार, दुलारे, गुड्डू, पिंटू, कमलेश समेत 25 से ग्रामीण पानी के बीच घिर गए। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय, लेखपाल वंशराज, अरुण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय ने बताया कि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। लेकिन बरसात का पानी ग्रामीणों के घर में प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों को सकुशल बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

घाघरा बैराज के प्रभारी संतराम वर्मा ने बताया कि घाघरा में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 26553 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की रफ्तार से घाघरा नदी में चल रहा है। वहीं बनबसा बैराज में 13796 और शारदा में 23445 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की रफ्तार से छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed