{"_id":"60c8ffef8ebc3e2d964bbbf4","slug":"bahraich-bahraich-news-lko582631828","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने मृतक आश्रित को प्रदान किया नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने मृतक आश्रित को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में मतदान कार्मिक के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। चुनाव के दौरान कुछ शिक्षक व शिक्षामित्र कोरोना संक्रमित हो गए थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद बहराइच में 10 शिक्षक तथा चार शिक्षामित्र कुल 14 कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। शासन द्वारा मृतक शिक्षकों के आश्रितों को विभागीय नियमानुसार सेवायोजित करने तथा उनके देयकों का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
बहराइच के जरवल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में तैनात शिक्षक स्वर्गीय नीरज गुप्ता की कोरोना संक्रमण के कारण 30 अप्रैल को मौत हो गई थी। वह मूलरूप से कानपुर के सत्यम विहार कालोनी के रहने वाले थे। उनकी पत्नी महिमा गुप्ता की नियुक्ति मृतक आश्रित के अन्तर्गत सहायक अध्यापक के पद पर कर दी गई है। महिमा गुप्ता को जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र द्वारा मंगलवार को शिविर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाते ही उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बीएसए उदयराज को निर्देश दिया कि शेष मृतक शिक्षकों के आश्रितों को भी 20 जून तक नियुक्ति की प्रकिया पूर्ण कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने की कार्रवाई की जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उदयराज ने बताया कि 5 शिक्षकों का नियमानुसार जीपीएफ धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उदयराज एवं खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बृजलाल उपस्थित रहे।