फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भ्रांतियों ने कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Mon, 14 Jun 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। ग्रामीणों में फैली भ्रांतियों के चलते लोग कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। इससे वैक्सीनेशन की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। गंगवल बाजार में तीन बार स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाया, लेकिन समुदाय विशेष के लोगों ने टीका नहीं लगवाया। एसडीएम के समझाने पर लोगों ने टीका लगवाया। अगैया में बारिश के बीच महिला लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाने गई, लेकिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया। रुपईडीहा के कई गांव में पुलिस की मदद के बाद भी लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

नानपारा तहसील अंतर्गत अगैया गांव में सोमवार को आशा बहू मंजू वर्मा व मंजू शुक्ला बारिश के बीच छाता लेकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाने पहुंची, लेकिन स्वास्थ्य टीम के बुलाने के बाद ग्रामीण वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंचे। बलहा के अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी का कहना है कि हम स्वास्थ्य टीम को भेजकर लोगों को बुला सकते हैं। किसी से ज्यादती नहीं कर सकते। नवाबगंज विकास खंड में भी लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सहजना, सुजौली, छोटा पोखरा गांव में स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता की गई जिससे स्वास्थ्य टीम को पुलिस का सहयोग लेना पड़ा।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर, मुस्लिम बस्ती, जमदान, पोखरा, मुनीरगंज, सुजौली, बनकुरी, सहजना, मनवरिया व सीतापुर लहरपुर गांव के निगरानी समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। समितियों की ओर से थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि गंगवल में समुदाय विशेष के लोगों ने टीका नहीं लगाया। उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती ने गांव पहुंचकर लोगों को समझाया। एसडीएम ने ग्राम प्रधान सिराज से जागरूकता वीडियो बनवाकर अपलोड करवाया। इस पर लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब तक 140 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
रुपईडीहा के रानीपुरवा गांव निवासी सुनीता का कहना है कि सुई लगवावै से मरै का डर लागत है। यही खातिर नाय लगवाय रहे हयं। उधर सहजना के सीतापुर गांव निवासी कोयली का कहना है कि कोरोना का टीका लगाने से बच्चे नहीं पैदा होंगे। केवलपुर गांव निवासी 91 वर्षीय लीलावती का कहना है कि अब हम 91 साल के हो गए हैं। हमारी उम्र इतनी अधिक हो गई कि अब कोरोना के टीका लगवाने की कोई जरूरत नहीं रह गई है। केवलपुर के ही रहने वाले राधेश्याम का कहना है कि रुपईडीहा में टीका लग नहीं रहा है। हमारा नंबर आएगा, तब हम लगवा लेंगे।

जो भ्रांतियां फैली हुई हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। लोग अफवाहों पर ध्यान न देकर वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे लोगों का जीवन बचेगा।
- डॉ. दिनेश चंद्र जिलाधिकारी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed