{"_id":"60c78d5c8ebc3e34ab6da4d5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko582455779","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा, चोरी की तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा, चोरी की तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नगर कोतवाली पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। चोरी की गाड़ी को नेपाल बेचने के लिए ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकें पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि एसआई कमल शंकर चतुर्वेदी हमराहियों के साथ रविवार रात झिंगहाघाट के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया तो वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बाइक की बात स्वीकार की और नेपाल बेचने के लिए जाने की बात कही। कड़ी पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकें बरामद हुईं। नगर कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान अविनाश उपाध्याय निवासी मोहल्ला नौव्वागढ़ी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।