{"_id":"60c78bfb8ebc3ef43b7055b8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5824537130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच हुई मतगणना, रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच हुई मतगणना, रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पंचायत उपचुनाव की मतगणना सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों पर गहमागहमी के बीच शुरू हुई। जरवल में बीडीसी के एक पद पर पूर्व प्रमुख की पत्नी ने 35 मतों से जीत दर्ज की। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 51 पदों पर भी प्रत्याशियों की जीत हुई जिस पर समर्थकों ने माला पहनाकर जीत की बधाई दी।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के रिक्त पदों के लिए सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से गहमागहमी के बीच मतगणना का दौर शुरू हुआ। विकास खंड जरवल के बरवलिया क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की मतगणना की गई जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख राम सिंह वर्मा की पत्नी लीलावती ने 429 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष वर्मा को 394 मत ही मिल सके। यह पद ग्राम प्रधान प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह के निर्वाचित होने के बाद इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुआ था। इसी तरह विकास खंड नवाबगंज में चार ग्राम पंचायतों के 10 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें गीता देवी, रमपता, विनीता, जैतूना, बशीरुनिशा, आरती देवी, बेचाना देवी, लक्ष्मी देवी, मंझला व सुनीता देवी ने जीत हासिल की।
पयागपुर ब्लॉक मुख्यालय पर 11 पंचायत सदस्यों की मतगणना कराई गई। इसमें धनीराम, प्रेम कुमारी, राजकुमार, मनोज कुमार, राम प्रवेश, अनीता देवी, कृष्णा देवी, शांती, अनार कली, फातिमा व सतेंद्र विजयी हुए। इसी तरह अन्य विकास खंडों में भी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। सभी के समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर जीत की बधाई दी।