फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आमा पोखर में परिवार ने टीका लगवाने से किया इंकार, अधिकारियों ने समझाया

Fri, 11 Jun 2021 04:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आमा पोखर गांव में परिवार ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर तहसीलदार की अगुवाई में अधिकारी गांव पहुंचे, सभी ने परिवार की काउंसलिंग की। इसके बाद परिवार के लोगों को टीका लगाया गया। बलहा विकास खंड अंतर्गत आमा पोखर गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कोरोना से बचाव का टीका लगाने पहुंची। यहां पर परिवार के लोगों ने टीका लगवाने से इंकार कर दिया। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी और उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर अधीक्षक, तहसीलदार अमर वर्मा, नायब तहसीलदार मनीष कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने की बात कही। साथ ही इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया। अधिकारियों की काउंसलिंग पर परिवार के लोग टीकाकरण के लिए माने। स्वास्थ्य टीम ने परिवार के सदस्यों को टीका लगाया। इस दौरान यूनीसेफ के राहुल श्रीवास्तव, बीसीपीएम अजय यादव, लेखपाल, ग्राम प्रधान, कोटेदार, एएनएम और सीएचओ मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed