{"_id":"60c29e8e8ebc3e6d4827a779","slug":"bahraich-bahraich-news-lko581765779","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से सड़कें लबालब, जलभराव से आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से सड़कें लबालब, जलभराव से आवागमन प्रभावित
विज्ञापन
बहराइच। जिले में देर रात से मौसम में नमी आ गई। बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही तेज हवाएं चलीं। तेज बारिश से सड़कें पानी में लबालब हो गई हैं। नगरपालिका के सामने ही सड़क धंस गई। तेज हवा और बारिश के बीच ही बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली कटौती से गर्मी में जिलेवासियों को समस्याएं हुईं। कई जगह पेड़ गिर गए। टिनशेड भी उड़ गए। जगह-जगह जलभराव से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया।
मानसून आने में अभी देरी है। लेकिन तराई क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है। बुधवार को पूरे दिन जिलेवासियों को गर्मी से परेशानी हुई। रात 11 बजे के आसपास से मौसम में नमी आई। आसमान में काले बादल छा गए। तड़के सुबह चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। बूंदाबांदी सुबह 10 बजे से तेज बारिश में तब्दील हो गई। तेज बारिश होने से शहर की सड़कें तालाब जैसा दिखने लगीं। शहर के पीपल तिराहा के निकट घुटनों भर पानी भर गया। इसी तरह के शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा, जोशियापुरा, घसियारीपुरा, बड़ीहाट समेत अन्य मोहल्लों में बारिश के पानी से सड़कें लबालब हो गईं। बारिश के दौरान नगरपालिका बहराइच के सामने की डामरीकृत सड़क धंस गई। जिसका निर्माण बीते माह ही हुआ था। कुछ यही हालत ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों की रही। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। मिहींपुरवा, नानपारा, नवाबगंज, राजीचौराहा, गायघाट, उर्रा, पयागपुर, कैसरगंज में कई संपर्क मार्गों पर घुटनों पर पानी भर गया। बारिश के बीच ही तेज हवाएं चलने से बिजली कटौती हो गई। बिजली कटौती का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। हालांकि बारिश के बीच पूरे दिन बादल बने रहे। जिससे धूप नहीं निकली। धूप न निकलने से पूरे दिन मौसम में नमी देखी गई। लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ।