फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अनलॉक से पहले उजागर हुई लापरवाही, मरीज बढ़े तो लगेगा लॉकडाउन

Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सुबह से ही चारों ओर दुकानों के शटर खुले रहे और सोमवार दोपहर तक बाजार पूरी तरह गुलजार नजरा आए। दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही और लोग सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाकर अपनी जरूरत के सामान खरीदते नजर आए। अनलॉक से एक दिन पहले लोगों की लापरवाही उजागर हुई। अगर यही हाल रहा तो मरीजों की संख्या बढ़ते ही जिले में फिर से लॉकडाउन लग जाएगा। ऐसे में जरूरत है कि खुद सतर्क रहे और दूसरों को भी जागरूक करते रहें।
विज्ञापन

एक माह से चल रहे आंशिक कोरोना कर्फ्यू में सरकार ने एक जून यानी आज से छूट देने का फैसला किया है। सरकार ने यह भी शर्त लगाया है कि जिन जिलों में 600 केस है। वहां पर लॉकडाउन लगा रहेगा। जिले में अभी तक 407 केस एक्टिव है। इसलिए आज से लोगों को छूट दी जाएगी। सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक लोग दुकान खोल सकेंगे। लोगों को कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करना होगा, लेकिन अनलॉक के एक दिन पहले बाजार मेें बहुत बड़ी लापरवाही नजर आई। शहर के घंटाघर चौक, पीपल चौराहा, छोटी बाजार व डिगिहा तिराहे की दुकानें दिनभर खुली रही और लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग के सामान खरीदते रहे। अगर जिले मेें 600 मरीज हो जाएंगे तो फिर से जिला लॉक हो जाएगा। ऐसे में सब लोगों को खुद के साथ दूसरों को भी जागरूक करना होगा। जिससे अनलॉक की सेवा जारी रहे। शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद व खुले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 25 लोग ही मौजूद रह सकेंगे। उस दौरान दो गज की दूरी व मास्क लगाना जरूरी रहेगा। शर्तों को पालन कराने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन पर यात्रा करने वाले व्यक्तियों को हेल्मेट व मास्क लगाना अनिवार्य होगा। तीन पहिया वाहन ऑटो रिक्शा में चालक के साथ अधिकतम दो यात्री, बैट्री चालित ई-रिक्शा में चालक सहित तीन व्यक्तियों और चार पहिया वाहनों पर केवल चार व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। बस अब मरीजों की संख्या में कमी आई है। सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए अनलॉक शुरू किया है। यह हमारी और आपकी जिम्मेदारी है कि नियमों का पालन कर कोरोना को दूर करें। हमारे दुकान पर बिना मास्क के आने वाले लोगों को सामान नहीं दिया जाएगा।
समाज व जिला हमारा है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए हर लड़ाई में हम साथ रहकर लड़े। जिससे लड़ाई को मजबूती के साथ लड़कर जीता जा सके। हमने ठाना है कि सामान देने के साथ लोगों को जागरूक भी करेंगे।
कोरोना काल में सबसे ज्यादा जरूरी है बचाव करना। बचाव करने से हम और आप दोनों लोग सुरक्षित रहेंगे। जिससे परिवार भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए दुकान पर सेनेटाइजर व दो गज की दूरी की व्यवस्था की गई है। बचाव के बाद ही दुकानदारी की जाएगी।

कोरोना महामारी से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है जागरूकता। इसको फैलाने के लिए हमें व आपको एक साथ होना पड़ेगा। किसी से भी हाथ न मिलाएं। दो गज की दूरी बनाए रखे। बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। याद रहे रहे कहीं भी, लेकिन मास्क जरूर लगा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed