{"_id":"609199fa8ebc3e13ce5c8781","slug":"bahraich-bahraich-news-lko576861555","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक की मौत, 163 मिले कोरोना पॉजिटिव, 316 का होम आइसोलेशन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक की मौत, 163 मिले कोरोना पॉजिटिव, 316 का होम आइसोलेशन पूरा
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में मंगलवार को 163 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। जबकि 316 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ है। एक संक्रमित को कोविड अस्पताल से भी छुट्टी दी गई है। उधर एक कोरोना संक्रमित उद्यान विभाग के मॉली की मौत हो गई है। कुल एक्टिव केस 1889 पहुंच गई है।
उद्यान विभाग के राजकीय आलू फार्म बालापुर विशेश्वरगंज में तैनात मॉली अंगद की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि 163 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें शहर क्षेत्र के 76 लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि चित्तौरा व बलहा पांच-पांच, जरवल 10, नवाबगंज 11, शिवपुर छह, फखरपुर सात, तेजवापुर पांच, कैसरगंज नौ, महसी तीन, रिसिया छह, पयागपुर पांच, मिहींपुरवा 10, हुजूरपुर एक, विशेश्वरगंज चार संक्रमित शामिल हैं।
सीएमओ ने बताया कि सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। उधर 316 लोगों का होम आईसोलेशन भी पूरा हुआ है। जबकि कोविड अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित को डिस्चार्ज किया गया है। सीएमओ ने बताया कि कुल एक्टिव केस 1889 हो गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 8861 हो गई है। उधर स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले में 1011 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद जारी की जाएगी।