फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मेडिको लीगल कराने आए उपद्रवियों ने मेडिकल कॉलेज में की मारपीट

Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। दरगाह से मेडिको लीगल कराने आए कुछ लोगों द्वारा सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया गया। चिकित्सकों व कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस के समय से न पहुंचने से नाराज चिकित्सा कर्मियों ने इमरजेंसी की सेवाएं ठप कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। रात लगभग दो बजे तक जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने ईएमओ की तहरीर पर पांच नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत पलरीबाग निवासी अफजल हुसैन को कुछ लोगों से हुई मारपीट के बाद पुलिस मेडिको लीगल कराने के लिए मेडिकल कालेज लाई थी। यहां सोमवार की रात उसके साथ करीब 30 की संख्या में लोग पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात डॉ. शहीर खान, डॉ. आरपी सिंह, फार्मासिस्ट विवेक सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, मनोज प्रजापति, सुनील वर्मा से सभी ने मारपीट शुरु कर दी। सभी ने भागकर जान बचाई। उपद्रव की सूचना पुलिस को दी गई। मगर देर तक वह नहीं पहुंची। जिस पर चिकित्सकों व कर्मचारियों ने इमरजेंसी की सेवाएं ठप कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। सूचना पाकर रात में नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। किसी तरह मामला शांत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चिकित्सक डॉ. शहीर की तहरीर पर पांच नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल रात में मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां पुलिस चौकी के कर्मचारियों पर वह आग बबूला हो गए। जमकर फटकार लगाई। अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। कुड मीडिया कर्मियों से भी बदसलूकी की। करीब तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed