फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चुनाव जीतने के बाद जुलूस निकालने पर 14 नामजद व 150 अज्ञात पर केस

Wed, 05 May 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में परिणाम घोषित होने के बाद अलग-अलग स्थानों पर जुलूस निकालने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने 14 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें दो जिला पंचायत सदस्य व एक प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नानपारा में पंचायत चुनाव का मतगणना स्थल नानपारा-बहराइच मार्ग पर स्थित श्रीशंकर इंटर कॉलेज को बनाया गया था। मतगणना के दौरान नानपारा देहाती से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पीर गुलाम के विजयी होने की घोषणा हुई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई।
विज्ञापन

समर्थकों ने जीत का जश्र मनाने के लिए जुलूस निकाला। जुलूस में सजी हुई घोड़ी व बाइक पर बैठकर ढोल नगाड़ा बजाते हुए जश्र मनाया गया। जुलूस मतगणना स्थल से कतर्निया तिराहे तक धूमधाम से नाचते-गाते हुए निकाला गया। पुलिस ने पूरे मामले में 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। जरवलरोड थानाध्यक्ष अरूण द्विवेदी ने बताया कि प्रधान प्रत्याशी के पति मोहम्मद अब्बास जीत के बाद जश्न मना रहे थे। प्रत्याशी पति व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र में जिला पंचायत गब्बर सिंह व जनक सिंह ने जीत के बाद अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला था। पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य गब्बर सिंह समेत सात नामजद व 20 अज्ञात व जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह समेत पांच नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed