{"_id":"60904e1d8ebc3e246510e308","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5767325132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 143 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 143 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी महिला की कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में 143 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 143 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा होने पर घर भेज दिया गया है।
शहर के कोतवाली देहात अंतर्गत हनुमानपुरी कालोनी निवासी गांधी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता त्रिलोकी सिंह की पत्नी विद्या (65) कोरोना पॉजिटिव थीं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में चल रहा था। सोमवार देर शाम को महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई।
जिसमें 143 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें शहर क्षेत्र के 87 संक्रमित शामिल हैं। जबकि बलहा सात, चित्तौरा आठ, जरवल चार, नवाबगंज आठ, शिवपुर दो, फखरपुर एक, तेजवापुर पांच, कैसरगंज चार, महसी दो, पयागपुर एक, मिहींपुरवा 12, हुजूरपुर एक, विशेश्वरगंज एक रोगी शामिल है। सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 183 कोरोना संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। कुल एक्टिव केस 2045 हो गई है। संक्रमितों की संख्या 8698 पहुंच गई है। जबकि स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच कुल 1149 लोगों की कोरोना जांच की गई।