फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

घर में घुसे तेंदुए ने बच्ची पर किया हमला, घायल

Fri, 30 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। भैसाही गांव निवासी एक बालिका बृहस्पतिवार रात घर में बैठी थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर आया तेंदुआ टटिया फाड़कर घर में घुस गया। तेंदुए ने घर में मौजूद छह वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल बालिका को सभी पीएचसी ले गए। यहां से सीएचसी रेफर कर दिया। वन अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत भैंसाही गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी भनवी (6) पुत्री बृजमोहन बृहस्पतिवार को घर में बैठी थी। रात नौ बजे के आसपास जंगल से तेंदुआ आ गया। तेंदुआ बृज मोहन के टटिया को फाड़कर घर में घुस गया। तेंदुए ने मासूम बालिका पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिवार के लोगों ने हांका लगाते हुए शोर मचाया।
विज्ञापन

इस पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। परिवार के लोग बालिका को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की। वन क्षेत्राधिकारी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसाही गांव निवासी छह वर्षीय बालिका तेंदुए के हमले में घायल हुई थी। घायल को एंबुलेंस द्वारा मोतीपुर सामदुायिक स्वास्थ्य केंद्र यूपी 41 जी 0795 से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन जंगल में ही एंबुलेंस खराब हो गई। बालिका को प्राइवेट वाहन द्वारा अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed