फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गांव की सरकार बनाने के लिए दिव्यांगों ने उत्साह के साथ किया मतदान

Thu, 29 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान किया गया, जिसमें नि:शक्तों ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। कोई बैसाखी तो कोई व्हील चेयर से मतदान केंद्र पहुंचा। यहां गांव के विकास के लिए अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। नि:शक्तों में मतदान को लेकर गजब का उत्साह दिखा। जिले के सभी विकास खंडों में कोई न कोई नि:शक्त मतदान के लिए पोलिंग बूथ को निकला। सभी ने ग्राम पंचायत में विकास के लिए ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, डीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के चुनाव निशान के सामने मतदान किया।
विज्ञापन

नवाबगंज विकास खंड के बाबागंज निवासी इरफान पैर से नि:शक्त हैं। ऐसे में वह बैसाखी के सहारे ही चल पाते हैं। गुरुवार को पंचायत चुनाव में मतदान के लिए रिजवान बैसाखी के सहारे पहुंचे। अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। रिजवान ने बताया कि वह मतदान करके अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिसिया विकास खंड अंतर्गत हुसैनपुर गांव निवासी रिजवान भी गुरुवार को मतदान के लिए निकल पड़े। बैसाखी के सहारे रिजवान मतदान केंद्र पहुंचे। कड़ी धूप के बीच रिजवान ने पोलिंग बूथ पहुंचकर, ग्राम प्रधान, डीडीसी समेत सभी चार प्रत्याशियों के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह मतदान करने को लेकर उत्सुक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरवल विकास खंड के परसा गांव निवासी मुन्ना बीमार हैं। जिससे वह चलने में असमर्थ हैं। लेकिन पंचायत चुनाव के महापर्व में शामिल होने के लिए मुन्ना व्हील चेयर के सहारे ही मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। मुन्ना ने बताया कि सभी लोगों को गांव व देश की सरकार के लिए मतदान करना चाहिए।
बलहा विकास खंड अंतर्गत गुलरा भज्जापुरवा गांव निवासी मिथिलेश कुमार दोनों पैर से नि:शक्त हैं। मिथिलेश अपने वाहन से गुलरा मतदान केंद्र पहुंचे। यहां पर गांव की सरकार के लिए मतदान किया। साथ ही उन्होंने लोगों से पहले मतदान फिर जलपान के लिए प्रेरित किया।

महसी के करेहना गांव निवासी गीता देवी पैरों से नि:शक्त हैं। बृहस्पतिवार सुबह से मतदान शुरू हुआ, लेकिन चलने में असमर्थ गीता हाथों के सहारे मतदान केंद्र पहुंची। यहां पर उन्होंने गांव के विकास के लिए मतदान किया। गीता ने कहा कि सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed