फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मासूम बच्ची को खींच ले गया तेंदुआ, खेत में मिला शव

Tue, 23 Mar 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
23 बीएचआर 47 - नानपारा रेंज के चौकसाहार गांव में तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद घटनास्थल का नि? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। प्रधानपुरवा चौकसाहार गांव निवासी चार वर्षीय बालिका को सोमवार देर शाम को तेंदुआ आंगन से खींच ले गया। इसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। परिवारीजनों ने काफी देर बाद गन्ने के खेत से क्षत-विक्षत शव बरामद किया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। डीएफओ के निर्देश पर गन्ने के खेत में पिंजड़ा लगाया गया है। साथ ही वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मृतक बालिका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज से सटे गांवों में तेंदुए का हमला काफी बढ़ गया है। दो दिन पूर्व तेंदुए के हमले में बालक की मौत हो गई थी। वहीं सोमवार शाम को नानपारा रेंज के खैरीघाट थाना अंतर्गत चौकसाहार ग्राम पंचायत के मजरा प्रधानपुरवा में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने घर में खेल रही गांव निवासी शिवानी (4) पुत्री त्रिलोकीनाथ पर हमला किया। इसके बाद बालिका को तेंदुआ उठा ले गया।
विज्ञापन

काफी देर बाद परिवारीजनों को पता चला। परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन मासूम बालिका का पता नहीं चला। इस पर सभी खेत में बालिका की खोज करने लगे। देर रात को बालिका का शव गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन क्षत-विक्षत शव लेकर घर आए। वनकर्मियों को सूचना दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील की अगुवाई में वनकर्मी और पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने घटना की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी को दिया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि गन्ने के खेत के निकट पिंजड़ा लगाया गया है। जिसमें बकरी बांधी गई है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। वहीं लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन हमले हो रहे हैं, लेकिन वन विभाग बचाव के कोई उपाय नहीं कर रहा है।
नानपारा रेंज के प्रधानपुरवा निवासी चार वर्षीय बालिका का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला। गर्दन और कमर का मांस तेंदुए ने चबाया। इसके अलावा पेट पर भी हमला किया। शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा और सदर रेंज में तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। नानपारा रेंज अंतर्गत रायगंज गांव निवासी छह वर्षीय रवि वर्मा को शनिवार शाम को तेंदुआ आंगन से उठा ले गया था। हमले में बालक की मौत हो गई थी। वहीं सोमवार को तेंदुए ने बहराइच रेंज के लालापुरवा में किशोर पर हमला किया। जबकि देर शाम को नानपारा रेंज के प्रधानपुरवा निवासी चार वर्षीय बालिका को तेंदुए ने निवाला बना लिया।

मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह, वन संरक्षक डॉ. अनिरुद्ध पांडेय, एसडीएम आईएएस सूरज पटेल, डीएफओ मनीष सिंह, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव समेत अन्य वनकर्मियों व अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही तेंदुए के हमले को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed