फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत में काम कर रहे किशोर पर तेंदुए का हमला

Mon, 22 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी (बहराइच)। सदर रेंज के लालापुरवा गांव में सोमवार दोपहर में जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किशोर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने और हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चल गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज अंतर्गत नेवादा गांव निवासी शिवदास का 14 वर्षीय पुत्र सोमवार को लालापुरवा गांव स्थित गन्ने के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सभी ने हांका लगाते हुए शोर मचाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने बताया कि वन दरोगा दीपक वर्मा, वन रक्षक की अगुवाई में टीम मौके पर भेजा गया। घाल को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तेंदुए के आने के जगह-जगह पदचिन्ह मिले हैं। घायल की हालत स्थित है। प्रार्थना पत्र मिलने पर पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। वहीं शहर से सटे गांव में तेंदुए का हमला होने से ग्रामीणों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थोड़ी दूरी पर तेंदुए का प्राकृतिक वास है। ऐसे में ग्रामीण सतर्क होकर उस तरफ निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed